प्रतिकात्मक फ़ोटो

कूचबिहार : तृणमूल कांग्रेस के नवनिर्वाचित ग्राम पंचायत सदस्य पर चाकू से हमले की घटना घटी है। घटना मंगलवार सुबह करीब आठ बजे दिनहाटा 2 ब्लॉक के बुरिरहाट-2 ग्राम पंचायत के खुट्टीमारी इलाके की। घायल पंचायत सदस्य का नाम नारायण मोदक है। हमले के आरोपित सुशांत दास को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Advertisement

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, सुशांत पर लंबे समय से इलाके के विभिन्न तालाबों से मछली चोरी करने का आरोप लग रहा था। जिससे इलाके के लोगों में रोष था। आज पंचायत सदस्य इस मामले पर चर्चा करने के लिए अन्य लोगों के साथ सुशांत के घर गए। कथित तौर पर उस वक्त उस शख्स ने तृणमूल पंचायत सदस्य पर चाकू से हमला कर दिया।

घटना में नारायण मोदक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने आनन – फानन में नारायण मोदक को दिनहाटा अस्पताल पहुंचाया जहां से उन्हें कूचबिहार एमजेएन मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर दिया गया। इधर, घटना के बाद साहेबगंज पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

कूचबिहार के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कुमार सनीराज ने कहा कि घटना की जांच की जा रही है।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here