Dilip Ghosh

कोलकाता : भारतीय जनता पार्टी पर महिलाओं के सम्मान के लिए काम नहीं करने के तृणमूल के आरोपों का भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष ने जवाब दिया है।

Advertisement

शुक्रवार को इको पार्क में मॉर्निंगवॉक के दौरान घोष ने बताया कि तृणमूल कांग्रेस के किसी भी नेता को महिला अधिकारों पर बात करने का हक ही नहीं है क्योंकि उस पार्टी में केवल एक (ममता बनर्जी) पुरुष हैं और बाकी सब महिला हैं।

दरअसल, एक दिन पहले तृणमूल युवा कांग्रेस की अध्यक्ष सायोनी घोष ने कहा था कि भारतीय जनता पार्टी महिलाओं का सम्मान नहीं करती। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए दिलीप घोष ने कहा कि सायोनी घोष अपने बारे में क्या सोचती हैं, क्या वह खुद को पुरुष मानती हैं। हमने चार-पांच महिला राज्यपाल बनाए हैं। तृणमूल में केवल एक पुरुष है, बाकी सभी महिलाएं हैं। सायोनी एक अच्छी लड़की हैं, वह राजनीति करें या न करें, कुशल से रहें।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here