कोलकाता : पश्चिम बंगाल के राज्यपाल डॉ. सीवी आनंद बोस ने विधानचंद्र कृषि विश्वविद्यालय के अंतरिम कुलपति के तौर पर प्रोफेसर डॉक्टर गौतम साहा को नियुक्त किया है।

Advertisement

राजभवन की ओर से मंगलवार देर रात जारी बयान में इस बारे में जानकारी दी गई है। जिसमें बताया गया है कि इसी विश्वविद्यालय के एग्रीकल्चरल मेटियोरोलॉजी और फिजिक्स डिपार्टमेंट के प्रमुख प्रोफेसर गौतम साहा को राज्यपाल ने कुलपति नियुक्त किया है।

Advertisement

इसके पहले भी राज्यपाल ने राज्य के 11 विश्वविद्यालयों में कुलपति नियुक्त किया था जिसके बाद राज्य सरकार ने सवाल खड़ा किया। राज्य शिक्षा विभाग ने आरोप लगाया था कि बिना विभाग को जानकारी दिए नियुक्ति की गई। अब कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति की नियुक्ति को लेकर शिक्षा विभाग क्या कुछ कहता है, इस पर सभी की नजरें हैं।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here