कोलकाता : बंगाल भाजपा में एक के बाद एक भाजपा नेताओं के पार्टी के व्हाट्सएप के ग्रुप को छोड़ने का सिलसिला जारी है। अब भाजपा नेता शंकुदेव पांडा ने पार्टी का व्हाट्सएप ग्रुप छोड़ दिया है। उनके युवा मोर्चा के सभी वाट्सएप ग्रुपों को छोड़ देने से तमाम तरह की अटकलें लग रही हैं।

Advertisement

बताया गया कि तृणमूल कांग्रेस से भाजपा में आए शंकुदेव फ़िलहाल भाजपा में किसी पद पर नहीं थे। पिछले कुछ समय से वह भाजपा के किसी भी कार्यक्रम में भी नहीं दिखे। माना जा रहा है कि वह तृणमूल कांग्रेस में वापसी कर सकते हैं। हालांकि इस पर शंकुदेव की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल पाई है।

दरअसल, भाजपा में पार्टी के व्हाट्सएप ग्रुप छोड़ने की होड़ पिछले महीने से शुरू हुई थी। पार्टी की नई राज्य समिति की घोषणा के बाद मतुआ समुदाय के पांच भाजपा विधायकों ने पार्टी के व्हाट्सएप ग्रुप को छोड़ दिया। फिर बांकुड़ा के विधायक और अंत में खड़गपुर के सदर विधायक हिरण चटर्जी ने भाजपा के संगठन व्हाट्सएप ग्रुप छोड़ चुके हैं। इसके अलावा बनगांव के सांसद और केंद्रीय राज्य मंत्री शांतनु ठाकुर भी पार्टी के व्हाट्सएप ग्रुप से बाहर हो गए हैं। अब शंकुदेव ने भाजपा का व्हाट्सएप ग्रुप छोड़ा है। साल 2019 में शंकुदेव पांडा ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ दी और मुकुल रॉय का हाथ पकड़कर भाजपा में शामिल हो गए। शंकुदेव पांडा एक समय में तृणमूल छात्र परिषद के अध्यक्ष थे। उनका नाम भी चिटफंड घोटाले में चर्चा में आया था।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here