आग्नेयास्त्र के साथ कुख्यात अपराधी गिरफ्तार

बैरकपुर : सोदपुर इलाके से पुलिस ने एक कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी के पास से 7 एमएम की पिस्टल बरामद हुई है। घटना उत्तर 24 परगना के सोदपुर के मिलनगढ़ इलाके की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार घोला थाने की पुलिस ने गुप्त सूत्रों से सूचना मिलने के बाद इलाके की तलाशी ली। अभियुक्त सोदपुर के मिलनगढ़ इलाके में छिपा हुआ था। शनिवार की रात घोला थाने की पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त का नाम पुलक राजवंशी है। पुलिस के सूत्रों के अनुसार विधानपल्ली क्षेत्र के इच्छापुर का निवासी पुलक राजवंशी विभिन्न असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त था। तभी से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। उल्लेखनीय है कि पुलक पर बैरकपुर अनुमंडल के विभिन्न थानों में कई असामाजिक गतिविधियों का आरोप है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

− 1 = 3