प्रख्यात चित्रकार वसीम कपूर का निधन

कोलकाता : प्रख्यात चित्रकार वसीम कपूर का सोमवार को कोलकाता स्थित उनके घर में निधन हो गया। 71 वर्षीय कपूर काफी समय से बीमार चल रहे थे। लखनऊ में जन्मे कपूर का कलकत्ता से काफी जुड़ाव था। वे एक छात्र के रूप में कलकत्ता आए थे और फिर वे कलकत्ता में रम गए।

उन्होंने 1971 में कलकत्ता आर्ट कॉलेज से फाइन आर्ट्स में प्रथम श्रेणी डिप्लोमा प्राप्त किया था। वे अपने चित्रों में दुख, शोषण, पीड़ा और अकेलेपन के साथ मानव जीवन की विभिन्न भावनाओं को चित्रित करते थे। उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठित लोगों के चित्र बनाए। उनकी कलाकृतियां देश-विदेश में भी लोकप्रिय थीं।

सोमवार की सुबह अचानक उन्हें सीने में दर्द होने पर अस्पताल ले जाया गया तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 + 1 =