नोबोजित ने जीती डीआईडी लिटिल मास्टर 5 की ट्रॉफी

मुम्बई : जी टीवी के मशहूर डांस रियलिटी शो ‘डांस इंडिया डांस’ लिटिल मास्टर सीजन 5 का समापन हो गया। सीजन के विजेता चुने गए असम के 8 साल के नोबोजित नारजारी। डांसिंग रिएलिटी शो डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर्स सीजन 5 के टॉप 5 फाइनलिस्ट सागर, नोबोजित, अपुन, अध्याश्री और ऋषिता थे। सभी ने फिनाले एक्ट्स से जजों और सेलिब्रिटी गेस्ट का ध्यान खींचा। नोबोजीत ने सभी कंटेस्टेंट को पछाड़ते हुए शो के विनर का खिताब अपने नाम कर लिया।

नोबोजित अपने फ्रीस्टाइल, हिप हॉप और कंटेम्पररी डांस स्टाइल्स के लिए जाने जाते हैं। नोबोजीत को ट्रॉफी के साथ-साथ प्राइज मनी के तौर पर 5 लाख रुपये भी मिले हैं। अपुन को उप विजेता और अध्याश्री को दूसरे रनर-अप के रूप में घोषित किया गया।

रविवार को डीआईडी लिटिल मास्टर के ग्रैंड फिनाले में बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन, कियारा आडवाणी, प्रजाकता कोली, अनिल कपूर, मनीष पॉल भी नजर आए। यह सब अपनी फिल्म ‘जुग जुग जियो’ का प्रमोशन करने पहुंचे। शो के इस सीजन को मौनी रॉय, सोनाली बेंद्रे और रेमो डिसूजा ने जज किया। डीआईडी लिटिल मास्टर्स 5 की होस्टिंग जय भानुशाली ने की थी और फिनाले एपिसोड में उनकी को-होस्ट भारती सिंह थीं। विनर नाबोजीत ने अपने गुरु, जज एवं जनता के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

59 + = 67