मुम्बई : अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना चुकी बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम और ट्विटर से अपने नाम के आगे लगा जोनस सरनेम हटा लिया है। हालांकि अभी तक इसकी वजह साफ़ नहीं हो पाई है, लेकिन प्रियंका के ऐसा करने से अटकलों का बाजार गर्म हो गया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि शादी के लगभग तीन साल बाद अब प्रियंका और निक जोनस के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है और इसीलिए प्रियंका ने अपने नाम के आगे से जोनस सरनेम हटा लिया है। तो वहीं कुछ सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि प्रियंका ने निक जोनस को चर्चा में लाने के लिए ऐसा किया है।

Advertisement

उल्लेखनीय है कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने 1 दिसंबर, 2018 को जोधपुर में हिन्दू और ईसाई रीति रिवाज से धूमधाम के साथ शादी रचाई थी। इस शादी में सिर्फ परिवार और कुछ खास दोस्त ही शामिल थे। हाल ही में प्रियंका ने दीपावली सेलिब्रेशन की तस्वीरें फैंस के साथ साझा की थी, जिनमें वह निक जोनस के साथ काफी खुश नजर आ रही थीं। वहीं अब प्रियंका के जोनस सरनेम हटाने की बात सामने आते ही सोशल मीडिया पर तरह -तरह की बातें चल रही हैं। हालांकि प्रियंका या निक में से किसी ने भी अब तक अपने रिश्ते को लेकर किसी तरह की प्रतिक्रिया नहीं दी है।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here