कोलकाता : बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए प्रदेश सचिवालय नवान्न उत्तर बंगाल ने राज्य के सिंचाई मंत्री पार्थ भौमिक के नेतृत्व में एक टीम भेजने का फैसला किया है। जिसमें कृषि और सिंचाई सचिव भी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ट्वीट कर पूरे मामले की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वह खुद पूरी स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।

Advertisement

दरअसल, लगातार बारिश के कारण उत्तर बंगाल के कई जिलों में स्थिति गंभीर है। लगातार हो रही बारिश से नदियों का जलस्तर बढ़ता जा रहा है। अलीपुरद्वार, कूचबिहार, जलपाईगुड़ी के कई इलाके जलमग्न हो गए। स्थानीय प्रशासन पूरी स्थिति को संभालने की कोशिश कर रहा है। अब टीम नवान्न से उत्तर बंगाल जा रही है।

मुख्यमंत्री ने रविवार सुबह एक ट्वीट में कहा कि कल आपदा प्रबंधन टीम उत्तर बंगाल जायेगी। उत्तर बंगाल के जिलों में बारिश के नदियों का जलस्तर बढ़ा है, सड़कों की हालत खराब है। कुल मिलाकर लोग बहुत मुश्किल में हैं। डीएम-एसपी वहां हैं। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ बचाव कार्य कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने ट्वीट में यह भी कहा कि वह खुद पूरी स्थिति पर नजर रख रहे हैं। मुख्य सचिव भी उत्तर बंगाल की स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। प्रशासन स्थिति से निपटने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहा है।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here