खुद पर हुए हमले की शिकायत सांसद अर्जुन सिंह ने केन्द्रीय गृह मंत्री से की

कोलकाता : नेताजी जयंती के दिन बैरकपुर महकमा के कांकिनाड़ा में अपने ऊपर हुए हमले की शिकायत बैरकपुर के सांसद अर्जुन सिंह ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से की है। उन्होंने हमले के लिए सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को ज़िम्मेदार बताया है।

रविवार को नेताजी जयंती कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे सांसद अर्जुन सिंह के वहाँ जाने पर तृणमूल कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया था। सांसद ने इस दौरान अपने ऊपर हमले के लिए तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को जिम्मेदार बताया था। बताया गया कि इस हमले के बाद सांसद ने केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह से फोन पर बात कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी थी। दोनों के बीच करीब 10 मिनट तक बातचीत हुई है। अर्जुन सिंह ने दावा किया कि अमित शाह ने उन्हें केंद्र की ओर से मदद का आश्वासन दिया है।

रविवार को नेताजी बोस की जयंती के दिन हुए घटनाक्रम को लेकर भाटपाड़ा नगरपालिका के प्रशासक गोपाल राउत ने सांसद अर्जुन सिंह और विधायक पवन सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। उधर, भाजपा सांसद ने तृणमूल के पांच नेताओं के खिलाफ भी शिकायत दर्ज कराई है। भाटपाड़ा के प्रशासक गोपाल राउत, अमित साव, अरुण साव और नूर आलम के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

+ 43 = 48