हुगली : चाइनीज मांझे पर लगे बैन के बाद भी यह बाजारों में धड़ल्ले से बिक रहा है। नतीजन हादसे होते रहते हैं। चाइनीज मांझे का खतरा न सिर्फ आकाश में उड़ने वाले पंक्षियों पर बना रहता बल्कि इंसान भी इससे सुरक्षित नहीं। इस बार श्रीरामपुर ओवर ब्रिज पर एक व्यक्ति चाइनीज मांझे की चपेट में आकर बुरी तरह से जख्मी हुआ है। उसके नाक और आंख में चोट लगी है।

Advertisement

प्राप्त जानकारी के अनुसार कोननगर के नवग्राम निवासी स्वागत मजूमदार रविवार को श्रीरामपुर स्टेशन के नजदीक बने ओवर ब्रिज से मोटर साइकिल चलाकर घर लौट रहे थे। उस समय चाइना मांझा से उनकी नाक और आंख जख्मी हो गई थी। उन्हें स्थानीय लोगों की मदद से श्रीरामपुर वॉल्स अस्पताल में ले जाया गया। प्रारंभिक इलाज के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। उनके नाक में दो टांके लगे हैं।

Advertisement
Advertisement

स्वागत मजूमदार का दावा है, कि फ्लाईओवर पर यह घटना पहले भी कई बार घट चुकी है। फिर भी समस्या जस की तस बनी हुई है। प्रशासन की निष्क्रियता के वजह से बाजार में खतरनाक चाइनीज मांझा बिक रहा है। चाइनीज मांझा नायलॉन, शीशा समेत कई केमिकल से बना होता है। यह टूटता नहीं और जितना कसता जाता है उतना ही धारधार होता जाता है। जब कोई पतंग कटती है या गिरती है तो दोपहिया सवार इसकी चपेट में आ जाते हैं। इससे पहले इस तरह की घटना हावड़ा जिले में घट चुकी है। फिर भी प्रशासन ने कोई अहम कदम नहीं उठाया।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here