कोलकाता : भारत में घरों के बाहर बनाई जाने वाली “अल्पना” (रंगोली) लंदन में भी देखने को मिली है। शनिवार को ‘ट्राफलगर स्क्वायर में’ लंदन में मेयर के कार्यालय के बाहर अल्पना बनाने के साथ सांस्कृतिक विविधता का आयोजन किया गया। इसका आयोजन हेरिटेज बंगाल ग्लोबल (एचबीजी ) नामक एक महिला संगठन के तत्वावधान में किया गया।

Advertisement

शनिवार को हेरिटेज बंगाल ग्लोबल (एचबीजी ) नामक एक महिला संगठन ने प्रवासी बंगाली समुदाय के लोगों के साथ लंदन में शनिवार को ‘ट्राफलगर स्क्वायर’ में अल्पना बनाने का आयोजन किया गया। इस मौके पर मेयर सादिक खान के कार्यालय ने भी सांस्कृतिक विविधता का आयोजन कर जश्न मनाया। इस मौके पर हेरिटेज बंगाल ग्लोबल के उपाध्यक्ष महुआ बेज ने बंगाल की शोपीस ‘अल्पना’ कलाकृति को हेरिटेज बंगाल ग्लोबल के उपाध्यक्ष महुआ बेज ने प्रस्तुत किया। इसके बाद सेनजुति दास और अनाश्मिता साहा ने नृत्य भी प्रस्तुत किया। कोलकाता में आईलीड संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष और एचबीजी के निदेशक प्रदीप चोपड़ा और अनिर्बान मुखोपाध्याय ने कहा कि इस तरह का आयोजन विश्व स्तर पर बंगाल की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने का एक प्रयास है।

लंदन में भारतीय कला और संस्कृति की विभिन्न कहानियों का प्रदर्शन करने पर कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम ने इस आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं। 2018 में पहले बंगाल और ब्रिटेन की सांस्कृतिक सहयोग के साथ लंदन में टेम्स और कोलकाता में गंगा जल के मिश्रण के साथ दुर्गा मूर्ति बनाने का नेतृत्व करने वाले और भवानीपुर 75 पल्ली दुर्गा पूजा कमेटी के सचिव सुबीर दास ने भी इस तरह के आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लंदनवासियों को भारत के सबसे प्यारे हिस्से कोलकाता आने के लिए आमंत्रित किया।

उल्लेखनीय है कि पश्चिम बंगाल में दीपावली की पूर्व संध्या पर मां काली का स्वागत कर इस त्योहार को महिला शक्ति की संस्कृति के साथ मनाया जाता है।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here