इतिहास के पन्नों में 22 मार्च, नादिर शाह ने दिल्ली में कराया कत्लेआम

देश-दुनिया के इतिहास में 22 मार्च की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। 1739 में इसी तारीख को मुगलों की राजधानी दिल्ली में फारस (अब ईरान) की फौज ने कत्लेआम किया था। दरअसल, मार्च 1739 में फारस के बादशाह नादिर शाह ने भारत पर अचानक हमला कर दिया। करनाल में हुई लड़ाई में मुगलिया सेना की बुरी तरह से शिकस्त हुई। इसके बाद नादिर शाह का दिल्ली पर कब्जा हो गया।

2उसके लाल किला पहुंचने के बाद दिल्ली में दंगे भड़क गए और लोगों ने उसकी सेना के कई सिपाहियों को मार दिया। इससे गुस्साए नादिर शाह ने दिल्ली में ‘कत्लेआम’ का हुक्म दिया। इसके बाद पुरानी दिल्ली के कई इलाकों में उसकी फौज ने आम लोगों को मौत के घाट उतार दिया। इस घटना को इतिहास में ‘कत्लेआम’ के तौर पर जाना जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

9 + = 17