इतिहास के पन्नों में 09 मार्चः पहले अंतरिक्ष यात्री यूरी गागरिन को कौन नहीं जानता

देश-दुनिया के इतिहास में 09 मार्च की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। इस तारीख का रिश्ता 1961 में अंतरिक्ष में जाने वाले पहले इंसान यूरी गागरिन से भी है। इसी तारीख को 1934 में यूरी गागरिन का जन्म हुआ था।

पृथ्वी के ग्रेविटेशनल फोर्स से बाहर जाने के लिए उनके यान ने एक सेकंड में पांच मील की दूरी तय की। ऐसा पहली बार मुमकिन हुआ और गागरिन अंतरिक्ष में पहुंचे। वहां से लौटने पर सोवियत संघ (अब रूस) ने उन्हें दुनियाभर के अलग-अलग देशों में अघोषित राजदूत के रूप में भेजा। शीत युद्ध के दौर में सोवियत संघ इससे अपनी श्रेष्ठता साबित करना चाहता था। हालांकि, इसके महज 19 दिन बाद नासा ने भी एक इंसान को अंतरिक्ष भेज दिया। इसके बाद सोवियत संघ ने गागरिन के अंतरिक्ष में जाने पर प्रतिबंध लगा दिया। वर्ष 1968 में एक फ्लाइट की ट्रेनिंग के दौरान हुए हादसे में उनकी जान चली गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

+ 21 = 23