उत्तरी रेलवे प्रणाली पर दोहरीकरण के कार्य को लेकर कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, कई ट्रेनों के रूट में बदलाव

कोलकाता : 15 जनवरी से 23 जनवरी 2022 तक उत्तर रेलवे प्रणाली के आलमनगर स्टेशन पर दोहरीकरण के संबंध में प्री-नॉन इंटरलॉकिंग/नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के लिए ट्रेन संचालन में निम्नलिखित बदलाव की घोषणा की गई है। पूर्व रेलवे की ओर से इस संबंध में प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई है।

रद्द रहेंगी ये ट्रेनें 

• 13005 हावड़ा-अमृतसर एक्सप्रेस (15.01.2022 से 22.01.2022 तक की यात्रा)

• 13006 अमृतसर-हावड़ा एक्सप्रेस (17.01.2022 से 24.01.2022 तक की यात्रा)

• 13151 कोलकाता-जम्मू तवी एक्सप्रेस (19.01.2022 से 22.01.2022 तक की यात्रा)

• 13152 जम्मू तवी-कोलकाता एक्सप्रेस (21.01.2022 से 24.01.2022 तक की यात्रा)

रूट परिवर्तन

• 00464 अमृतसर-हावड़ा कोविड-19 पार्सल एक्सप्रेस (21.01.2022 को शुरू होने वाली यात्रा) को अमृतसर-दिल्ली-मुरादाबाद-लखनऊ के बजाय दिल्ली-कानपुर सेंट्रल-लखनऊ होते हुए मार्गांतरित किया जाएगा.

• 00470 नई दिल्ली-हावड़ा पार्सल एक्सप्रेस स्पेशल (22.01.2022 से शुरू होने वाली यात्रा) का मार्ग परिवर्तन नई दिल्ली-मुरादाबाद-लखनऊ के बजाय नई दिल्ली-कानपुर सेंट्रल-लखनऊ होते हुए किया जाएगा.

इसके अलावा, 12332 जम्मू तवी – हावड़ा एक्सप्रेस (17.01.2022 और 20.01.2022 को शुरू होने वाली यात्रा), 13151 कोलकाता – जम्मू तवी एक्सप्रेस (17.01.2022 को शुरू होने वाली यात्रा) और 15098 जम्मू तवी – भागलपुर एक्सप्रेस (18.01.2022 को शुरू होने वाली यात्रा) रास्ते में उचित नियंत्रण किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

9 + 1 =