स्वामी प्रसाद मौर्य, धर्म सिंह सैनी समेत कई लोग सपा में शामिल

लखनऊ : पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य और पूर्व मंत्री धर्म सिंह सैनी समेत कई विधायक शुक्रवार को समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। सपा प्रमुख एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पार्टी कार्यालय में सभी का स्वागत किया।

सपा की सदस्यता ग्रहण करने वालों में पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या, पूर्व मंत्री धर्म सिंह सैनी, पूर्व मंत्री एवं बिल्हौर के विधायक भगवती सागर, बिधूना के विधायक विनय शाक्य, चिलहर के विधायक रोशन लाल वर्मा, शिकोहाबाद के विधायक डॉ. मुकेश वर्मा, तिंदवारी के विधायक बृजेश कुमार प्रजापति शामिल हैं।

इसी तरह शोहरतगढ़ से अपना दल के विधायक चौधरी अमर सिंह विधायक छोड़कर सपा में शामिल हुए। विधायक रामहेत भारती, पूर्व विधायक नीरज मौर्य, पूर्व एमएलसी हरपाल सैनी ने भाजपा छोड़कर सपा की सदस्यता ग्रहण की। वहीं, पूर्व विधायक मुरादाबाद बलराम सैनी, पूर्व विधायक राजेन्द्र सिंह पटेल, ध्रुवराम चौधरी, पदम सिंह एवं अयोध्या प्रसाद पाल कांग्रेस छोड़कर सपा में शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

76 − 70 =