कोलकाता : पंचायत चुनाव से पांच दिन पहले तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी ने बीरभूम तृणमूल जिलाध्यक्ष अणुव्रत मंडल की अनुपस्थिति में वर्चुअल जरिए से चुनाव प्रचार किया है। ममता ने कहा कि वह अणुव्रत की कमी महसूस कर रही हैं।

Advertisement

मंडल पिछले एक साल से गाय तस्करी के मामले में जेल में हैं। उन्हें पिछले साल अगस्त में सीबीआई ने गिरफ्तार किया था। ममता ने कहा कि पंचायत चुनाव से पहले उनका बीरभूम आना संभव नहीं है। लेकिन मतदान के बाद जरूर आयेंगे। ममता ने कहा कि केस्टो आज उपलब्ध नहीं है। लेकिन केस्टो हम सभी का बेटा है। उन्हें जानबूझकर फंसाया गया है। ममता ने यह भी कहा कि क्या आपने महाराष्ट्र देखा ? यदि ऐसा नहीं हुआ तो भाजपा (पार्टी) अरबों रुपये के भ्रष्टाचार में शामिल होगी। भाजपा वाशिंग मशीन बन गई है जिस पर भ्रष्टाचार का आरोप है भाजपा में जाए और उधर से ईमानदार नेता बनकर निकले। जो भी पार्टी भाजपा का विरोध करती है, उसे ईडी, सीबीआई की धमकी दी जा रही है। ममता ने अपनी शारीरिक स्थिति के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि सेवक एयरबेस पर हेलीकॉप्टर की आपातकालीन लैंडिंग में वह मामूली रूप से घायल हो गई थीं। अब वह शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ हैं। पैर की समस्या के कारण ही उन्हें अब आराम करना पड़ रहा है। लेकिन पंचायत चुनाव के बाद वह बीरभूम आएंगी। अपने भाषण में ममता ने बगटुई नरसंहार का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि मैंने सबकुछ घर से ही किया है। जब लोग खतरे में हों तो उनके साथ खड़े रहना हमारा काम है। हम ऐसा करेंगे।

इसके अलावा मुख्यमंत्री ने केंद्र पर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार जानबूझकर बंगाल के लोगों को परेशान करने के लिए केंद्रीय फंड को रोक रही है।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here