कोलकाता : विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत के बाद तृणमूल कांग्रेस अब दूसरे राज्यों में अपना संगठन मजबूत करने के प्रयास में जुटी है। इसी कवायद में तृणमूल सुप्रीमो और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गुरुवार शाम गोवा पहुंच गई हैं। ममता गोवा में चार दिन तक संगठनात्मक बैठक करेंगी।

Advertisement

दूसरी ओर उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी त्रिपुरा में मोर्चा संभालेंगे। जानकारी मिली है कि अभिषेक 31 अक्टूबर को त्रिपुरा के दौरे पर जा रहे हैं। वे उसी दिन अगरतला में पार्टी के एक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। खबर है कि उस दिन त्रिपुरा के असंतुष्ट भाजपा विधायक आशीष दास तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। त्रिपुरा में तृणमूल के विस्तार और मजबूत संगठन बनाने की जिम्मेदारी कांग्रेस से आईं सुष्मिता देव को मिली है।

गोवा के पंजिम एयरपोर्ट पहुँचने पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का स्वागत

तृणमूल नेता कुणाल घोष अगरतल्ला में लगातार प्रवास कर रहे हैं और पार्टी की गतिविधियों को संचालित कर रहे हैं। अभिषेक के अगरतल्ला दौरे के दौरान सूरमा के भाजपा विधायक आशीष दास के तृणमूल में शामिल होने की अटकलें हैं। दास ने कुछ माह पहले कोलकाता प्रवास के दौरान भाजपा में रहने के लिए प्रायश्चित करने के नाम पर कालीघाट में अपना मुंडन कराया था। उन्होंने ममता बनर्जी की जमकर प्रशंसा की थी।

दरअसल, भाजपा विधायक आशीष दास त्रिपुरा में बिप्लब देव के विरोधी सुदीप राय बर्मन के अनुयायी के रूप में जाने जाते हैं। उन्होंने कालीघाट में पूजा के साथ पार्टी से इस्तीफे की घोषणा की थी। उन्होंने ममता को मां, माटी, मानुष की असली नेता बताया था। अभिषेक के अगरतल्ला के लिए रवाना होने से पहले ही आज त्रिपुरा भाजपा कार्यकारी समिति के सदस्य परीक्षित देववर्मा तृणमूल में शामिल हो गए। उन्होंने कुणाल घोष और सुष्मिता देव की उपस्थिति में तृणमूल का झंडा थामा। अब 31 अक्टूबर को अभिषेक बनर्जी की मौजूदगी में और भी कई नेताओं के पार्टी में शामिल होने की अटकलें लग रही हैं।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here