किसानों का हक दिलाने में ममता सरकार विफल : शुभेंदु

हुगली : राज्य में विरोधी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी ने मंगलवार को सिंगुर में भारतीय जनता किसान मोर्चा के धरना मंच से एक बार फिर विस्फोटक बयान दिया। राज्य की ममता सरकार पर निशाना साधते हुए शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि किसानों को उनके अधिकार दिलाने का वादा कर ममता बनर्जी राज्य की सत्ता पर काबिज हुई थीं लेकिन ममता बनर्जी ने अपना वादा नहीं निभाया। तीसरी बार मुख्यमंत्री का शपथ लेने के बाद भी ममता बनर्जी अपना वादा नहीं निभाएंगी, इसके संकेत पहले से ही मिलने लगे थे।

उन्होंने कहा कि तीसरी बार सत्ता में आने के बाद ममता बनर्जी ने टास्क फोर्स की कोई भी बैठक नहीं की जिसके कारण राज्य का कृषि विभाग काम नहीं कर पाया और खाद की कालाबाजारी को रोकना संभव नहीं हो सका। आज ऊंचे दामों पर किसान निम्न गुणवत्ता वाली बीज खरीद रहे हैं।

ममता बनर्जी के राज में किसानों की स्थिति शोचनीय हो गई है। शुभेंदु अधिकारी के साथ मंच पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राहुल सिन्हा, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष व अन्य कई बड़े भाजपा नेता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

49 − 46 =