तथागत रॉय

कोलकाता : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के मुंबई प्रवास के दौरान उद्योगपतियों से मिलने और राज्य में निवेश लाने के दावे पर अब पूर्व राज्यपाल तथागत रॉय ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि ममता को भारत का प्रधानमंत्री बनने का शौक चढ़ा है।

Advertisement

बुधवार को प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और अपनी ही पार्टी में बगावती तेवर अख्तियार करने वाले तथागत रॉय ने एक के बाद एक दो ट्वीट किए। इसमें उन्होंने कहा है कि ममता बनर्जी पर भारत का प्रधानमंत्री बनने का शौक चढ़ा है। इस हसीन ख्वाब का पीछा करते हुए बंगाल से लेकर त्रिपुरा तक बांग्ला भाषी समुदाय पीछे छूट गया है। अब कभी गोवा जाती हैं तो कभी हरियाणा जाती हैं और वहां के बागी नेताओं को पकड़-पकड़ कर उनके जरिए राजनीतिक सफलता का सपना देख रही हैं। लोगों को यह नहीं भूलना चाहिए कि इन नेताओं को लाने और ले जाने में जो खर्च हो रहा है, वह पश्चिम बंगाल के लोगों के जेब से ही लिया गया है।”

अपने दूसरे ट्वीट में रॉय ने लिखा है कि ममता बनर्जी उद्योगपतियों से मुलाकात करने के लिए मुंबई गई हैं। यह दौरा केवल बेरोजगारों को धोखा देने के लिए है। आपको यह समझना होगा कि जिन्होंने टाटा जैसे उद्योगपति को भारी विरोध कर बंगाल से भागने को मजबूर कर दिया, आधे बने हुए कारखाने को ध्वस्त कर उसे धूल में मिला दिया। उनके बुलावे पर कितने उद्योगपति बंगाल आएंगे, यह लोग समझ सकते हैं। उल्लेखनीय है कि इस समय मुख्यमंत्री ममता बनर्जी तीन दिवसीय मुंबई प्रवास पर हैं।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here