– उद्धव ठाकरे, केसीआर, केजरीवाल ने भी निंदा की

Advertisement

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राहुल गांधी की संसद सदस्यता खत्म किए जाने के बाद एक ट्वीट करके केंद्र पर सवाल खड़ा किया है। ट्विटर पर उन्होंने लिखा, ‘नरेन्द्र मोदी के नए लोकतंत्र में संविधान सबसे नीचे है।’ दूसरी तरफ तृणमूल के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने भी ट्वीट किया। हालांकि, न तो ममता और न ही अभिषेक ने अपने-अपने ट्वीट में राहुल का नाम लिया।

ममता ने ट्वीट किया, ‘प्रधानमंत्री मोदी के नए भारत में विपक्षी नेता भाजपा के मुख्य निशाने पर हैं। आपराधिक रिकॉर्ड वाले भाजपा नेताओं को कैबिनेट में शामिल किया जा रहा है तो विपक्षी नेताओं को भाषण देने पर बर्खास्त किया जा रहा है! आज, लोकतंत्र एक नए निम्न स्तर पर पहुंच गया है।’

अभिषेक ने ट्वीट किया, “लोकतांत्रिक भारत अब ऑक्सीमोरोन (विरोधाभासी) है।”

उल्लेखनीय है कि हाल के दिनों में कांग्रेस के साथ तृणमूल के संबंध तनावपूर्ण रहे हैं। इसकी शुरुआत गोवा चुनाव के समय से ही हो गई थी। ऐसे में राहुल की बर्खास्तगी पर ममता बनर्जी की प्रतिक्रिया राजनीतिक तौर पर बेहद अहम मानी जा रही है।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल और तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चन्द्रशेखर राव ने भी केन्द्र सरकार पर निशाना साधा है। केसीआर ने सभी विरोधी दलों से एकजुट होने की अपील की है।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here