कोलकाता : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भाजपा संसदीय दल की बैठक में विपक्षी गठबंधन पर तीखा हमला बोला। उन्होंने इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस (इंडिया) नाम पर तंज कसते हुए कहा था कि ईस्ट इंडिया कंपनी और इंडियन मुजाहिदीन में भी इंडिया है। इनका मकसद देश को बर्बाद करना है। इस पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पलटवार किया है।

Advertisement

राजभवन में राज्यपाल डॉक्टर सी.बी. आनंद बोस से मुलाकात के बाद बाहर निकली ममता से जब इस बारे में सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है जैसे (उन्हें) प्रधानमंत्री को इंडिया नाम पसंद आ रहा है।

उल्लेखनीय है कि विपक्षी गठबंधन को इंडिया नाम देने का सुझाव मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ही दिया था जिसे सभी दलों ने स्वीकार किया है। इसके बाद से यह नाम सुर्खियों में है।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here