मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (फाइल फोटो)

कोलकाता : रोम के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को अब नेपाल से भी आमंत्रण मिला है। वहां एक सभा में संबोधन के लिए उन्हें आमंत्रित किया गया है। मुख्यमंत्री ने इसे स्वीकार कर लिया है। 11 दिसंबर को मुख्यमंत्री नेपाल जा सकती हैं। सूत्रों के अनुसार वहां से लौट कर सीधे 12 दिसंबर को वह गोवा जाएंगी। उनके साथ उनके भतीजे और सांसद अभिषेक बनर्जी भी रहेंगे। उल्लेखनीय है कि इसके पहले ममता बनर्जी को रोम से आमंत्रण मिला था लेकिन केंद्र सरकार ने उन्हें जाने की अनुमति नहीं दी थी। इस पर तृणमूल कांग्रेस ने केंद्र पर दुराग्रहपूर्ण राजनीति करने का आरोप लगाया था।

Advertisement
Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here