बुधवार को विधानसभा में ममता-शुभेंदु आमने-सामने

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा विधायक शुभेंदु अधिकारी एक बार फिर आमने-सामने होने वाले हैं। बुधवार को राज्य विधानसभा में लोकायुक्त नियुक्ति को लेकर अपराह्न 12:30 बजे मुख्यमंत्री के कक्ष में बैठक होनी है। इसी में शामिल होने के लिए नेता प्रतिपक्ष के तौर पर शुभेंदु अधिकारी को आमंत्रित किया गया है। इसमें संसदीय कार्य मंत्री शोभनदेव चट्टोपाध्याय भी उपस्थित रहेंगे।

निर्धारित प्रोटोकॉल के मुताबिक राज्य के मुख्य सूचना आयुक्त की नियुक्ति के लिए मुख्यमंत्री, नेता प्रतिपक्ष और संसदीय कार्य मंत्री को बैठक करनी होती है। इसी प्रोटोकॉल को मानते हुए बुधवार को बैठक होनी है। इस वर्ष 15 लोगों ने इस पद के लिए आवेदन किया है। उम्र जनित कारणों से चार लोगों का नाम हटा दिया गया है। 11 लोगों में से किसी एक को चुना जाना है। इनमें पूर्व नौकरशाह और पूर्व पुलिस अधिकारी भी शामिल हैं। खाद्य भवन में मुख्य सूचना आयुक्त का दफ्तर है। नियुक्ति के बाद वहीं पर वह बैठते हैं। पिछले साल भी मुख्य सूचना आयुक्त की नियुक्ति के समय मुख्यमंत्री ने बैठक की थी, हालांकि उस समय नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने बैठक का बहिष्कार किया था।

हालांकि गत 25 नवंबर, 2022 को शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी के आमंत्रण पर विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री के कक्ष में जाकर उनसे शिष्टाचार मुलाकात की थी। विधानसभा सचिवालय के सूत्रों ने बताया है कि बुधवार को दोपहर 2:00 बजे से विधानसभा में बजट पेश होगा। उसके पहले दोपहर 1:00 बजे मंत्रिमंडल की बैठक होनी है। उसके पहले ही नेता प्रतिपक्ष के साथ यह बैठक होनी है। उसके बाद शाम के समय मुख्यमंत्री दो दिनों के जंगलमहल सफर पर चली जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 + 1 =