कोलकाता : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दिल्ली के अपने समकक्ष अरविंद केजरीवाल को जन्मदिन के मौके पर शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा है कि अगला वर्ष बड़ी खुशियां लाएगा।

Advertisement

तृणमूल की सुप्रीमो बनर्जी ने आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल के जन्मदिन पर माइक्रो ब्लॉगिंग साइट एक्स (पहले ट्विटर) पर लिखा, “श्री अरविंद केजरीवाल जी को उनके जन्मदिन के मौके पर शुभकामनाएं। प्रार्थना है कि आने वाला वर्ष आपके जीवन में खुशियां, शांति और अच्छा स्वास्थ्य लेकर आए।”

Advertisement

उल्लेखनीय है कि अगले साल 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए ममता बनर्जी की पहल के बाद कांग्रेस और अन्य गैर भाजपाई दलों ने इंडिया गठबंधन बनाया है जिसमें अरविंद केजरीवाल भी हैं।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here