मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (फाइल फोटो)

कोलकाता : तीसरी बार पश्चिम बंगाल का मुख्यमंत्री पद संभालने के बाद अब ममता बनर्जी राज्य में निवेश पर जोर दे रही हैं। इसी लक्ष्य के साथ वह मंगलवार दोपहर मुंबई के लिए रवाना हो गई हैं। मुंबई प्रवास के दौरान वह देश के बड़े उद्योगपतियों के अलावा मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) प्रमुख शरद पवार से भी मुलाकात करेंगी।

Advertisement

मंगलवार को तृणमूल कांग्रेस ने एक बयान जारी कर बताया गया है कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे बीमार हैं, इसलिए ममता बनर्जी का उनसे मिलना संभव नहीं हो पाएगा। दोपहर को मुंबई रवाना होने से पहले दमदम हवाई अड्डे पर मीडिया से मुखातिब ममता बनर्जी ने बताया कि अगले साल राज्य में होने वाले विश्व बांग्ला व्यापार शिखर सम्मेलन में उद्योगपतियों को आमंत्रित करने और उन्हें राज्य में निवेश के लिए प्रेरित करने के लक्ष्य के साथ उनका यह दौरा हो रहा है। इसके अलावा वे मशहूर गीतकार जावेद अख्तर के साथ भी मुलाकात कर सकती हैं। इसके साथ ही वे सुधींद्र कुलकर्णी और अन्य विशिष्ट लोगों से भी मिल सकती हैं।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here