मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (फाइल फोटो)

कोलकाता : जी-20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने वाले राष्ट्राध्यक्षों के लिए आयोजित रात्रि भोज में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भी आमंत्रित किया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के इस रात्रि भोज में बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना भी शामिल होंगी।

Advertisement

राज्य सचिवालय के एक अधिकारी ने बताया कि रात्रिभोज में ममता बनर्जी की मुलाकात शेख हसीना से होगी। यह रात्रिभोज नौ सितंबर को होगा। इससे अलावा 13 सितम्बर को आईएनडीआईए गठबंधन की बैठक भी होनी है। इसमें भी ममता को शामिल होना है। यहां विपक्षी नेताओं के संग ममता की मुलाकात होगी। इसके पहले दिल्ली में हसीना संग ममता की बैठक पर भी निगाहें टिकी हैं।

Advertisement
Advertisement

हालांकि शेख हसीना के साथ ममता बनर्जी की मुलाकात का कोई आधिकारिक कार्यक्रम नहीं है लेकिन दोनों के बीच तालमेल इतना बेहतर है कि वे अलग से मुलाकात के लिए समय निकाल लेती हैं। खास बात यह है कि पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के बीच तीस्ता नदी जल समझौता को लेकर लंबे समय से सहमति नहीं बन पा रही है। ऐसे में दोनों के बीच क्या कुछ बात होगी इस पर निगाहें टिकी हुई हैं।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here