मुंबई : महाराष्ट्र के उच्च शिक्षा मंत्री उदय सामंत की कार उनके काफिले के सुरक्षारक्षक की कार से टकरा गई। इस घटना में मंत्री उदय सामंत बाल-बाल बच गए, लेकिन उनकी सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मी घायल हो गया है। घायल सुरक्षा कर्मी को मुंबई में स्थित कूपर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

Advertisement

उदय सामंत ने बताया कि वे मुंबई में एक कार्यक्रम में जा रहे थी। अचानक उनके काफिले की कार का ब्रेक फेल हो जाने से वह कार उनकी कार से टकरा गई। दुर्घटना के वक्त वे (उदय सामंत ) कार में अकेले थे, इसलिए उन्हें मामली अंदरुनी चोट आई है। उन्होंने तत्काल सुरक्षारक्षक को कूपर अस्पताल में भर्ती करवाया है और इस समय खुद अस्पताल में ही हैं।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here