मुंबई : एक समय में बॉलीवुड पर राज करने वाली लोकप्रिय अभिनेत्री माधुरी दीक्षित की माँ का आज सुबह निधन हो गया है। वे 91 साल की थीं। उनका अंतिम संस्कार दोपहर 3 बजे मुंबई के वर्ली स्थित श्मशान घाट पर होगा।

Advertisement

रविवार को माधुरी दीक्षित ने अपनी माँ के निधन की खबर सोशल मीडिया के जरिए दी। उन्होंने अपनी मां के साथ एक फोटो शेयर करते हुए लिखा, ”मेरी माँ स्नेहलता दीक्षित का आज सुबह निधन हो गया। दोपहर 3 बजे वर्ली में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।’ माधुरी की इस पोस्ट पर उनके शुभचिंतक और प्रशंसक कमेंट कर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।

माधुरी ने पिछले साल अपनी माँ का 90वां जन्मदिन मनाया था। उन्होंने हमेशा अपनी सफलता का श्रेय अपनी माँ स्नेहलता दीक्षित को दिया। वह अक्सर साझा करती थी कि उनकी परवरिश ने माँ ने बहुत बड़ी भूमिका निभाई है। उन्होंने एक किस्सा भी बताया कि कैसे एक सफल अभिनेत्री बनने के बाद भी उनकी माँ का उनके प्रति व्यवहार कभी नहीं बदला।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here