प्रतिकात्मक फ़ोटो

18 वर्षीया बेटी को भी किया घायल

Advertisement

क्षिण कोलकाता की घटना

कोलकाता : दक्षिण कोलकाता के मनोहर पुकुर रोड इलाके में पत्नी की हत्या और बेटी को घायल करने का मामला सामने आया है। प्राथमिक सूचना के अनुसार अरविन्द बजाज (47) ने अपनी पत्नी प्रियंका बजाज (45) की हत्या कर दी। इसके अलावा उसने अपनी बेटी को भी घायल कर दिया। पुलिस के अनुसार अरविन्द ने डायल 100 पर फोन करके पुलिस को सूचना दी। पुलिस के घटनास्थल पर पहुँचने के बाद अरविन्द ने सरेंडर कर दिया।
पुलिस के सूत्रों ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि अरविन्द बजाज पिछले दो साल से बेरोजगार था और उसके वैवाहिक जीवन में भी विवाद चल रहा था। पुलिस ने अरविन्द की 18 वर्षीया बेटी अद्विका को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस अरविन्द से पूछताछ कर हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here