कोलकाता : भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता चुनावी हिंसा के शिकार मथुरापुर से भाजपा के उपाध्यक्ष मानस साहा के शव के साथ गुरुवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भवानीपुर स्थित आवास तक पहुंच गए थे। यह लोग मुख्यमंत्री के आवास पर प्रदर्शन करने जा रहे थे। इस दौरान पुलिस की भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ झड़प हुई।

Advertisement

दरअसल, भाजपा नेता के शव को लेकर कार्यकर्ता प्रदर्शन करने योजना बनाई गई थी। इन कार्यकर्ताओं का नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार, भवानीपुर से भाजपा की उम्मीदवार प्रियंका टिबरेवाल, सांसद अर्जुन सिंह कर रहे थे। भाजपा कार्यकर्ता शव को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आवास तक जाने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इस दौरान पुलिसकर्मियों और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच जमकर झड़प हुई। सुकांत मजूमदार और प्रियंका ने पुलिस पर दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया था।

इस मामले में कोलकाता पुलिस ने आईपीसी की धारा 143/145/147/149/283/353 के तहत सुकांत मजूमदार, प्रियंका टिबरेवाल, अर्जुन सिंह, ज्योतिर्मय सिंह महतो और अन्य के खिलाफ शिकायत दर्ज की है।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here