कोलकाता : पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल के विस्तृत इलाके में ठंड की शुरुआत हो चुकी है। हालांकि इस मौसम में भी तापमान में बढ़ोतरी हो रही है।
सालवूअलीपुर स्थित मौसम विभाग के क्षेत्रीय मुख्यालय की ओर से गुरुवार को बताया गया है कि इस दिन राजधानी कोलकाता में न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। यह सामान्य से तीन डिग्री अधिक है। अधिकतम तापमान भी 31.3 डिग्री सेल्सियस है, जो सामान्य है। वातावरण में अपेक्षित आद्रता 92 फ़ीसदी है। इसकी वजह से दिन के समय हल्की गर्मी और रात को हल्की ठंड का एहसास हो रहा है।

Advertisement
Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here