Kolkata : युवती से छेड़छाड़ के आरोप में ASI सस्पेंड

कोलकाता : विधाननगर सिटी पुलिस ने एक 25 साल की युवती से छेड़छाड़ करने के आरोप में 2 पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार किया है। ये पुलिसकर्मी विधाननगर ट्रैफिक पुलिस में कार्यरत थे। इनमें से एक एएसआई था और दूसरा सिविक वॉलेंटियर। प्राप्त जानकारी के अनुसार गत शुक्रवार की देर रात पीड़िता को सॉल्टलेक के करुणामयी से अपने घर जाने के लिए कोई गाड़ी नहीं मिल रही थी। उसने इन पुलिसकर्मियों के मोटरसाइकिल पर करुणामयी से उल्टाडांगा तक लिफ्ट लिया और इसी दौरान उसके साथ छेड़छाड़ की घटना घटी। मामले के सामने आने के बाद ही सिविक वोलेंटियर को ड्यूटी से हटाया गया और एएसआई को सस्पेंड करते हुए मामले पर आगे की कार्रवाई जारी है।

सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बिधाननगर सिटी पुलिस के एएसआई व सिविक वॉलेंटियर द्वारा युवती से छेड़छाड़ की घटना पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने विधाननगर पुलिस आयुक्त को भी इसके लिए आड़े हाथों लिया और भविष्य में ऐसी घटना न हो इसे सुनिश्चित करने के लिए निर्देश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

33 − = 24