कोलकाता : पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के हरिदेवपुर में एक नाबालिग बच्ची से लगातार 13 सालों तक दुष्कर्म करने के आरोप में होम के निदेशक सहित 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Advertisement

कोलकाता पुलिस की ओर से शुक्रवार को जारी बयान में बताया गया है कि निदेशक के अलावा होम की प्रिंसिपल और रसोईया को गिरफ्तार किया गया है। इन्हें गुरुवार रात हिरासत में लेने के बाद लगातार पूछताछ की गई जिसके बाद इन्होंने अपना गुनाह कबूल किया है। बच्ची के गुप्त बयान की भी व्यवस्था की जा रही है।

Advertisement
Advertisement

दरअसल हरिदेवपुर के होम में दृष्टिहीन बच्चों को रखा जाता है। यहीं उनके रहने, खाने और पढ़ने की भी व्यवस्था होती है।

आरोप है कि यहां एक नाबालिग बच्ची को पिछले 13 सालों से हवस का शिकार बनाया जा रहा था। गिरफ्तार आरोपितों में से होम के निदेशक का नाम जीवेश दे है। प्रिंसिपल महिला है जिसकी वजह से उसके नाम का खुलासा नहीं किया गया है। गिरफ्तार लोगों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू की गई है।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here