फाइल फोटो

कोलकाता : उत्तर 24 परगना के अशोकनगर से भारतीय जनता पार्टी के पंचायत उम्मीदवार श्यामल दास पर जानलेवा हमला हुआ है। आरोप है कि सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस के लोगों ने घर में घुसकर उन्हें, उनकी पत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों को बर्बर तरीके से मारा पीटा है।

Advertisement

गुरुवार सुबह भाजपा की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि अशोकनगर के बीड़ा राजीव पुर ग्राम पंचायत से वह भाजपा के उम्मीदवार पर देर रात तृणमूल के लोगों ने घर में घुसकर उन्हें बर्बर तरीके से मारा पीटा है। उनका सिर फट गया है। उन्हें चाकू से भी गोदा गया है। उनकी पत्नी को भी मारा पीटा गया और कपड़े फाड़े गए हैं। भाजपा उम्मीदवार के भी कपड़े उतार दिए गए थे। बाद में गांव वाले जब एकत्रित हुए तो हमलावर वहां से भागे हैं। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया ह। अशोक नगर थाने में मामला दर्ज हुआ है लेकिन किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। गुरुवार सुबह से ही इलाके में तनाव का माहौल है।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here