BJP

उम्मीदवारों की सूची में 48 नये युवा चेहरे, 50 महिलाएँ, 1 पूर्व सेना अधिकारी, 3 डॉक्टर, 4 शिक्षक व प्रोफेसर और 5 वकील शामिल

कोलकाता : कोलकाता नगर निगम (केएमसी) के चुनाव के लिए भाजपा के उम्मीदवारों की सूची को केन्द्रीय नेतृत्व से हरी झंडी मिलने के बाद सोमवार को प्रदेश भाजपा की ओर से उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी गई।

Advertisement

भाजपा ने अपनी सूची में समाज के विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधियों को शामिल किया गया है, जिनमें लेखक, शिक्षक, डाक्टर भी शामिल हैं। भाजपा द्वारा घोषित किए गए उम्मीदवारों की सूची में 48 नये युवा चेहरे, 50 महिलाएँ, 1 पूर्व सेना अधिकारी, 3 डॉक्टर, 4 शिक्षक, 1 प्रोफेसर व 5 वकील शामिल हैं। पार्टी का दावा है कि उम्मीदवारों का चयन काफी सोच समझ कर किया गया है और केन्द्रीय नेतृत्व ने उम्मीदवारों की सूची को सहमति दी है।

उल्लेखनीय है कि तृणमूल कांग्रेस, वाममोर्चा व कांग्रेस अपने उम्मीदवारों के नामों की पहले ही घोषणा कर चुके हैं।

 

यह रही उम्मीदवारों की सूची

 

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here