फिरहाद हकीम (फाइल फोटो)

कोलकाता : कोलकाता नगर निगम (केएमसी) चुनाव के लिए तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवारों की घोषणा होने के एक दिन बाद ही राज्य के परिवहन मंत्री फिरहाद हकीम ने केएमस के मुख्य प्रशासक के पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने शनिवार को नगर विकास विभाग को अपना त्याग पत्र सौंपा। हालांकि, फिरहाद हकीम अकेले नहीं थे। उनके साथ प्रशासक बोर्ड में शामिल 11 और सदस्यों ने इस्तीफा दे दिया है। जिन 11 अन्य लोगों ने इस्तीफा दिया है उन सभी को पार्टी ने केएमसी चुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया है।

Advertisement

कोलकाता नगर निगम में 2020 में ही मतदान होना था। लेकिन कोरोना की स्थिति के कारण चुनाव स्थगित कर दिया गया था। इसलिए राज्य सरकार ने नगर पालिका में प्रशासक नियुक्त किया था। ये लोग 12 राज्य सरकार के मनोनीत प्रशासक थे। अब चुनाव घोषित हो चुके हैं इसलिए उन्होंने प्रशासनिक नियमों के अनुसार नामांकन जमा करने से पहले उन्होंने इस्तीफा दे दिया है।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here