कपूर खानदान में गूंजी किलकारी, आलिया भट्ट ने दिया बेटी को जन्म

मुम्बई : बॉलीवुड के फेमस सेलिब्रिटी कपल में से एक आलिया भट्ट और रणबीर कपूर माता-पिता बन गए हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार आलिया भट्ट ने रविवार को मुंबई के गोरेगांव स्थित एच.एन. रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल में एक बेटी को जन्म दिया। यह वही अस्पताल है, जहां ऋषि कपूर ने आखिरी सांसें ली थीं।

रिपोर्ट्स के अनुसार आलिया भट्ट की डिलीवरी के समय उनकी माँ सोनी राजदान, सास नीतू कपूर और पति रणबीर कपूर अस्पताल में ही मौजूद थे।

उल्लेखनीय हैं कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने इसी साल 14 अप्रैल को शादी रचाई थी। इसके कुछ समय बाद ही आलिया ने फैंस को अपनी प्रेग्नेंसी की भी जानकारी दी थी। वहीं अब आलिया भट्ट माँ बन गई हैं और बेटी के जन्म से पूरे कपूर परिवार और भट्ट परिवार में ख़ुशी की लहर है। वहीं फैंस भी इस खबर के सामने आने के बाद काफी खुश है और सोशल मीडिया के जरिये रणबेलिया के नाम से मशहूर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को बधाई दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

92 − = 89