शुक्रवार से पांच दिनों के लिए बंद रहेगा खिदिरपुर फ्लाईओवर

कोलकाता : खिदिरपुर फ्लाईओवर शुक्रवार रात 10 बजे से मरम्मत के लिए बंद कर दिया जाएगा। कोलकाता पुलिस मुख्यालय लालबाजार की तरफ से विज्ञप्ति जारी यह जानकारी दी गयी है। बताया गया है कि फ्लाईओवर की मरम्मत के लिए कुछ काम किया जाना बाकी है जिसके कारण फ्लाईओवर पांच दिनों के लिए बंद रहेगा।

खिदिरपुर फ्लाईओवर की देखरेख का जिम्मा हुगली नदी पुल कमीशन के पास है। कमीशन की ओर से कोलकाता पुलिस प्रशासन को बताया गया कि वे फ्लाईओवर की मरम्मत का काम शुरू करेंगे। उसके बाद पुलिस प्रशासन ने शुक्रवार से सप्ताह के अंत तक फ्लाईओवर की मरम्मत करने का फैसला किया है।

इसके लिए शुक्रवार 28 जनवरी को रात 10 बजे से मंगलवार एक फरवरी, 2022 की सुबह पांच बजे तक फ्लाईओवर बंद रहेगा। नतीजतन लालबाजार मुख्यालय की ओर से बताया गया है कि कुछ दिन के लिए खिदिरपुर फ्लाईओवर पर चलने वाले सभी वाहन ओल्ड स्टील ब्रिज, सीजीआर रोड और खिदिरपुर क्रॉसिंग से होकर जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

8 + = 17