कमरहट्टी : नियुक्ति भ्रष्टाचार मामले में गिरफ्तार प्रमोटर अयन शील की कथित महिला मित्र श्वेता चक्रवर्ती कमरहट्टी नगर पालिका में सिविल इंजीनियर हैं। वह लंबे समय से अपने काम पर नहीं जा रहीं हैं। ऐसे में कमरहट्टी नगरपालिका की ओर से श्वेता चक्रवर्ती पर सख्त कार्यवाही की जा सकती है।

Advertisement

अयन शील की गिरफ्तारी के बाद श्वेता छिप कर रह रही थीं। हालांकि, बुधवार को 36 घंटे के बाद उन्हें मीडिया का सामना करना पड़ा। इसके बावजूद श्वेता कमरहट्टी नगर पालिका स्थित अपने कार्यालय से अनुपस्थित हैं। कमरहट्टी नगर पालिका के चेयरमैन गोपाल साहा ने कहा कि अगर ऐसा ही चलता रहा तो श्वेता चक्रवर्ती के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सकती है।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here