देश-दुनिया के इतिहास में 25 जुलाई की तारीख विज्ञान के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि के रूप में दर्ज है। 25 जुलाई 1978 को इंग्लैंड के ओल्डहैम शहर में दुनिया की पहली आईवीएफ (परखनली) शिशु लुई ब्राउन का जन्म हुआ था।

Advertisement

करीब ढाई किलोग्राम वजन की लुई ब्राउन आधी रात को सरकारी अस्पताल में पैदा हुई। यह प्रणाली दुनियाभर के निसंतान दंपतियों के लिए वरदान साबित हुई।

लुई के जन्म की सूचना मिलते ही अकेले ब्रिटेन में करीब 5000 दंपति ने इस नई प्रणाली के जरिए संतान प्राप्त करने की इच्छा जताई। आज यह पद्धति भारत सहित दुनियाभर में प्रचलित है।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here