देश-दुनिया के इतिहास में 23 जुलाई की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। इस तारीख भारत की सूचना क्रांति के लिए खास है।

Advertisement

देश में आज एफएम और निजी चैनलों की भरमार है। एक वक्त था जब समाचार और मनोरंजन के साधन नाममात्र के थे। आकाशवाणी की स्थापना 1927 में 23 जुलाई को ही की गई थी। उस समय इस सेवा का नाम भारतीय प्रसारण सेवा (इंडियन ब्रॉडकास्टिंग कार्पोरेशन) रखा गया। देश में रेडियो प्रसारण की शुरुआत मुंबई और कोलकाता में सन 1927 में दो निजी ट्रांसमीटर से की गई।

1930 में इसका राष्ट्रीयकरण हुआ और 1957 में इसका नाम बदल कर आकाशवाणी रखा गया। प्रसार भारती (ब्रॉडकास्टिंग कार्पोरेशन ऑफ इंडिया के नाम से भी जानते हैं) भारत की एक सार्वजनिक प्रसारण संस्था है। इसमें मुख्य रूप से दूरदर्शन एवं आकाशवाणी शामिल हैं।

सरकारी प्रसारण संस्थाओं को स्वायत्तता देने के इरादे से 23 नवंबर 1997 को प्रसार भारती का गठन किया गया था। इसमें मुख्य रूप से दूरदर्शन और आकाशवाणी को शामिल किया गया है।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here