देश-दुनिया के इतिहास में 01 जुलाई की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। यह तारीख भारत की अर्थव्यवस्था के लिए यादगार है। केंद्र सरकार ने 01 जुलाई, 2017 को वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) प्रणाली लागू की थी। देश के कर प्रणाली सुधार में इसे अत्यंत महत्वपूर्ण कदम के तौर पर देखा जाता है। इसे लागू करने के लिए संसद भवन में एक खास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रात 12ः00 बजे एक ऐप के जरिए इसे लागू किया गया। समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, तत्कालीन वित्तमंत्री अरुण जेटली, तत्कालीन राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और तत्कालीन उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी के अलावा पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवीगौड़ा खासतौर पर मौजूद रहे। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था-आज इस मध्यरात्रि के समय हम सब मिलकर देश के आगे का मार्ग सुनिश्चित करने जा रहे हैं। देश एक नई व्यवस्था की ओर चल पड़ेगा। सवा सौ करोड़ देशवासी इस ऐतिहासिक घटना के साक्षी हैं। जीएसटी किसी एक सरकार की उपलब्धि नहीं है। सबकी साझी विरासत है। एक लंबी विचार प्रक्रिया का परिणाम है।

Advertisement
Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here