कोलकाता  : भारत के नामचीन अख़बारों में अपने काम से प्रसिद्ध प्राप्त करने वाले हरदिल अजीज वरिष्ठ पत्रकार भरत यादव का निधन हो गया है। वे रायपुर के प्रतिष्ठित हिन्दी दैनिक ‘हरिभूमि’ में कार्यरत थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में हृदयाघात से उनका निधन हुआ। उत्तर 24 परगना ज़िले के नैहाटी के निवासी भरत यादव अपने पीछे पत्नी और एक पुत्र को छोड़ गए हैं। कोलकाता के दैनिक विश्वमित्र, प्रभात वार्ता के अलावा उन्होंने असम, रायपुर, बेंगलुरू, भोपाल, इंदौर तथा दिल्ली में कार्य किया और विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में अपनी सेवा दी। अपने काम से सबके ख़ास बने भरत यादव के निधन से पत्रकारिता जगत में शोक का माहौल व्याप्त है। सलाम दुनिया परिवार उनके शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करता है और दिवंगत भरत यादव की आत्मा की शान्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता है।

Advertisement

 

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here