इतिहास के पन्नों में 09 जनवरीः दक्षिण अफ्रीका से महात्मा गांधी की स्वदेश वापसी

देश-दुनिया के इतिहास में 09 जनवरी की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। इसी तारीख को 1915 में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी अपनी पत्नी कस्तूरबा गांधी के साथ दक्षिण अफ्रीका से भारत वापस लौटे थे। 09 जनवरी की सुबह बंबई (अब मुंबई) के अपोलो बंदरगाह पर गांधी और कस्तूरबा पहुंचे तो वहां मौजूद हजारों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया।

महात्मा गांधी की दक्षिण अफ्रीका से स्वदेश वापसी की स्मृति में हर साल 09 जनवरी को भारत में प्रवासी भारतीय दिवस मनाया जाता है। प्रवासी भारतीय दिवस भारत के विकास में प्रवासी भारतीय समुदाय के योगदान को सम्मान देने के लिए मनाया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

+ 37 = 42