कोलकाता : भारतीय जनता पार्टी में टूट का सिलसिला नहीं थम रहा है। मशहूर अभिनेता और भाजपा के टिकट पर साल 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में बीरभूम से शताब्दी रॉय और साल 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में उलुबेरिया में साजदा अहमद के खिलाफ चुनाव लड़ चुके जय बनर्जी भी पार्टी से नाता तोड़ने जा रहे हैं।

Advertisement

शनिवार को उन्होंने इस बारे में खुद ही संकेत दिए हैं। जय बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखा है जिसमें उन्हें केंद्रीय कार्यकारिणी से हटाने को लेकर नाराजगी जाहिर की है। शनिवार को उन्होंने कहा कि एक दिन पहले ही मेरी केंद्रीय सुरक्षा हटा ली गई है, मेरी जगह राजीव बनर्जी को केंद्रीय कार्यकारिणी में शामिल किया गया था। अब वह भी भाजपा छोड़कर तृणमूल में जा चुके हैं। हकीकत यही है कि जिस पार्टी के साथ लोग नहीं हैं उसके साथ रहने का कोई मतलब नहीं बनता। मैं उस पार्टी में जाऊंगा जिन्हें लोगों का जनादेश मिला हुआ है। वहां लोगों के लिए काम करने का मौका मिलेगा।

प्रदेश भाजपा नेतृत्व पर सवाल खड़ा करते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी के कुछ नेता ऐसा बर्ताव कर रहे हैं कि यहां कोई भी नहीं टिकेगा, यहां आम कार्यकर्ताओं के साथ दगाबाजी की जाती है। उल्लेखनीय है कि विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा के जीते हुए पांच विधायक तृणमूल कांग्रेस में वापसी कर चुके हैं।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here