फ़ाइल फ़ोटो

कोलकाता : राजधानी कोलकाता के मशहूर जादवपुर विश्वविद्यालय में फर्स्ट ईयर के छात्र की छत से गिरकर मौत को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज है। इसी बीच कोलकाता के आरजीकर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक ट्रेनी डॉक्टर की मौत हो गई है। शुक्रवार रात 12:40 पर उसकी मौत हुई है।

Advertisement

दावा किया जा रहा है जहर की वजह से उसकी मौत हुई है। मृत डॉक्टर का नाम शुभ्रज्योति दास है। वह आरजीकर मेडिकल कॉलेज में इंटर्न कर रहा था। 10 अगस्त को शुभ्र ज्योति को अस्पताल में भर्ती किया गया था। शरीर में जहर के साक्ष्य मिले थे। लगातार इलाज चल रहा था लेकिन शुक्रवार को उसने दम तोड़ दिया है।

पता चला है कि पिछले कई दिनों से वह काम पर नहीं जा रहा था। अस्पताल में भी नहीं रहता था। पुलिस ने इसकी जांच शुरू की है। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here