वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में भारत की आजादी का जश्न

न्यूयार्क : संयुक्त राज्य अमेरिका के न्यूयार्क में प्रतिष्ठित वर्ल्ड ट्रेड सेंटर भी भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने की खुशी पर जश्न में डूब गया। यहां 15 अगस्त के मौके पर भारतीय तिरंगा प्रदर्शित किया। इमारत को भारतीय तिरंगे के रंग में सजाया गया।

यहां तिरंगे को डिजिटल रूप से प्रदर्शित किया गया। वर्ल्ड ट्रेड सेंटर अमेरिका की सबसे ऊंची इमारत है। यह 9/11 के आतंकी हमले की जगह पर खड़ी है।

उधर, दुबई के प्रतिष्ठित लैंडमार्क बुर्ज खलीफा पर तिरंगे को देखने के लिए भारी संख्या में लोग पहुंचे। सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। सोमवार को बुर्ज खलीफा पर लोगों ने भारतीय ध्वज का वंदन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

− 2 = 4