अज्ञात सैनिकों के मकबरे पर श्रद्धांजलि अर्पित करने भी गए मोदी

Advertisement

एथेंस : अपनी पहली ग्रीस यात्रा पर पहुंचे भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अज्ञात सैनिकों के मकबरे पर जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। मोदी ने ग्रीस की राष्ट्रपति कातेरिना सकालारोपोलू से मुलाकात की और इस दौरान द्विपक्षीय संबंधों की मजबूती के साथ चंद्रयान पर भी चर्चा हुई।

भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को ग्रीस की यात्रा पर पहुंचे। प्रधानमंत्री मोदी 40 साल में ग्रीस की यात्रा करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं। इससे पहले भारत की तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने सितंबर 1983 में ग्रीस का दौरा किया था।

Advertisement
Advertisement

ग्रीस पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ग्रीस के एथेंस में अज्ञात सैनिक के मकबरे पर श्रद्धांजलि अर्पित की। यह मकबरा युद्धों में मारे गए अज्ञात ग्रीक सैनिकों की याद में समर्पित है।

भारत के प्रधानमंत्री मोदी ने ग्रीस की राष्ट्रपति कातेरिना सकालारोपोलू से मुलाकात की। इस दौरान उनसे द्विपक्षीय संबंधों की मजबूती पर चर्चा हुई। कहा गया कि भारत और ग्रीस के संबंध ऐतिहासिक हैं और इन्हें मजबूती प्रदान की जाएगी। इस दौरान चंद्रयान मिशन के बारे में भी विस्तृत बातचीत हुई। भारतीय प्रधानमंत्री ने कहा कि चंद्रयान-3 की सफलता न केवल भारत की सफलता है, बल्कि यह पूरी मानवजाति की सफलता है। चंद्रयान-3 मिशन द्वारा एकत्र किए गए डेटा के नतीजे पूरी वैज्ञानिक बिरादरी और मानवजाति की मदद करेंगे।

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि वह द्विपक्षीय मित्रता को गहरा करने के उद्देश्य से ग्रीस की यात्रा पर पहुंचे हैं। एथेंस पहुंचने पर ग्रीस के विदेश मंत्री जॉर्ज गेरापेट्रिटिस ने हवाई अड्डे पर गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। एथेंस में भारतीय समुदाय ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ग्रीक हेडड्रेस भेंट करते हुए उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

इससे पहले हजारों की संख्या में लोग पीएम नरेन्द्र मोदी के स्वागत में एयरपोर्ट पर पहुंचे। इस दौरान ढोल-नगाड़ों से पीएम मोदी का स्वागत किया गया। भारतीय प्रधानमंत्री ने भी लोगों को निराश नहीं किया और गर्मजोशी के साथ उनसे मिले। प्रधानमंत्री मोदी छोटे बच्चों के साथ भी बातचीत करते नजर आए।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here