Narendra Modi File Pic

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा कि 100 करोड़ मफ्त टीकाकरण देश के लिए असाधारण उपलब्धि है। यह सभी भारतीयों की सफलता है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “कल 21 अक्टूबर को भारत ने 100 करोड़ (1 बिलियन) वैक्सीन डोज का कठिन लेकिन असाधारण लक्ष्य प्राप्त किया है। इस उपलब्धि के पीछे 130 करोड़ देशवासियों की कर्तव्य-शक्ति लगी है, इसलिए यह सफलता भारत की सफलता है, हर देशवासी की सफलता है।”

Advertisement

भारत के मुफ्त कोरोना रोधी टीकाकरण अभियान की तुलना दूसरे देशों से करने का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि दुनिया के दूसरे बड़े देशों के लिए वैक्सीन पर रिसर्च करना, वैक्सीन खोजना, इसमें दशकों से उनकी विशेषज्ञता थी। भारत, अधिकतर इन देशों की बनाई वैक्सीन्स पर ही निर्भर रहता था।

प्रधानमंत्री ने कहा कि जब 100 साल की सबसे बड़ी महामारी आई थी तो उस समय भारत पर सवाल उठने लगे थे कि क्या भारत इस वैश्विक महामारी से लड़ पाएगा। भारत दूसरे देशों से इतनी वैक्सीन खरीदने का पैसा कहां से लाएगा। भारत को वैक्सीन कब मिलेगी। उन्होंने कहा कि भारत के लोगों को वैक्सीन मिलेगी भी या नहीं। क्या भारत इतने लोगों को टीका लगा पाएगा कि महामारी को फैलने से रोक सके।

उन्होंने कहा कि भांति-भांति के सवाल थे, लेकिन आज ये 100 करोड़ वैक्सीन डोज हर सवाल का जवाब दे रही है।

हमें Follow करें : Facebook, Twitter, Instagram, Youtube और Telegram पर।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here